UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी; एग्जाम 23 अगस्त से शुरू
Abhay Pratap Singh | August 9, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के लिए पुनः लिखित परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 8 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
सूचना में कहा गया कि, “उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती - 2023 के अंतर्गत 17 व 18 फरवरी 2024 को संपन्न हुई लिखित परीक्षा शासन द्वारा शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत निरस्त किए जाने एवं पूर्ण शूचिता के साथ पुनः परीक्षा आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।”
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए पुनः परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त (शुक्रवार) से किया जाएगा और 31 अगस्त (शनिवार) को परीक्षा समाप्त होगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी नोटिस में यूपी पुलिस भर्ती 2024 पुनः लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एडमिट जारी करेगा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60,244 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
UP Police Constable Exam Schedule 2024: यूपी पुलिस परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम 2024 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
|---|---|---|---|
| 1 | 23 अगस्त 2024 (शुक्रवार) | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
| 2 |
24 अगस्त 2024 (शनिवार)
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
| 3 |
25 अगस्त 2024 (रविवार)
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
| 4 |
30 अगस्त 2024 (शुक्रवार)
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
| 5 |
31 अगस्त 2024 (रविवार)
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
अगली खबर
]MHT CET Merit List 2024: एमएचटी सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट बीई, बीटेक प्रवेश के लिए fe2024.mahacet.org पर जारी
एमएचटी सीईटी अंतिम मेरिट सूची में आवेदन आईडी, उम्मीदवार का नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, उम्मीदवारी का प्रकार, सीईटी प्रतिशत और कक्षा 10 व 12 का स्कोर सहित अन्य विवरण शामिल है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच