UP Police PET Schedule 2026: सीतापुर के उम्मीदवारों के लिए बदला पीईटी का शेड्यूल, नया एडमिट कार्ड जारी
Santosh Kumar | October 8, 2026 | 07:10 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के जरूरी निर्देशों के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और उसके समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। परीक्षा स्थलों पर भारी बारिश और जलभराव के कारण, सीतापुर सेंटर के लिए तय किए गए कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा की तारीखों और केंद्रों में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना के साथ वेबसाइट पर संशोधित एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए हैं।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में 8 अक्टूबर को परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
इसी तरह, 9 अक्टूबर को सीतापुर केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा भी डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में ही 9 अक्टूबर को होगी। यूपीपीआरपीबी ने शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जारी किया।
10 अक्टूबर को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में परीक्षा के लिए निर्धारित अभ्यर्थियों की पीईटी अब 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 11 अक्टूबर को कराई जाएगी। प्रभावित अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के जरूरी निर्देशों के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।
अगली खबर
]Nobel Prize in Literature 2026: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
स्वीडिश अकादमी की स्थायी सचिव इंग्रिड कार्लबर्ग ने बताया कि जब अकादमी ने उन्हें नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता बनने की सूचना देने के लिए संपर्क किया, तो लेखिका आइसलैंड में थी और वह यह जानकार बहुत आश्चर्यचकित थीं।"
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच