UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की जल्द होगी जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 2, 2024 | 11:50 AM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2024 जल्द जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रत्येक दिन दो पालियों में दो-दो घंटे की अवधि के लिए किया गया था। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी।
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60,244 कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले चरण (23, 24 और 25 अगस्त) में लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि, 30 और 31 अगस्त को आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा में करीब 19.26 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। इन उम्मीदवारों को अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी का इंतजार है।
यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, “पहले चरण की परीक्षा में 31.38% से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन यानी 23 अगस्त को करीब 31.72 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जबकि, दूसरे दिन लगभग 31.78 प्रतिशत और तीसरे दिन करीब 29.65 प्रतिशत अभ्यर्थी यूपी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल नहीं हुए।”
UP Police Constable Answer Key 2024 KAB AAYEGI: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर क्लिक करें।
- कांस्टेबल परीक्षा पृष्ठ खोलें और फिर उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक हो तो कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी कांस्टेबल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर उम्मीदवार यूपी पुलिस उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार