UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जल्द होगा जारी, uppbpb.gov.in पर होगा उपलब्ध
Saurabh Pandey | February 13, 2024 | 04:16 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 प्रदेश के 75 जिलों में 17 और 18 फरवरी 2024 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों ही दिनों में आयोजित की जाएगी।
इससे पहले यूपीपीआरपीबी की तरफ से परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की गई थी। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि यह प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि इसमें उस जनपद के लिए एक अग्रिम सूचना होगी, जहां परीक्षा केंद्र होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60,244 पुरुष और महिला सिविलियन कॉन्स्टेबल पदों को भरना है।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक चेक करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
एडमिट कार्ड में होगी ये डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- एग्जाम डेट, समय और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा गाइडलाइन
अगली खबर
]Haryana Police Constable Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस में 6000 पदों पर भर्तियां, 20 फरवरी से आवेदन
Haryana Police Constable Recruitment Notification 2024 : हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6000 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन रिक्तियों से संबंधित विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जारी की जा चुकी है।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल