UPSSSC Pharmacist PET Result 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पीईटी रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ जानें

Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 07:56 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पीईटी रिजल्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

यूपीएसएसएससी भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए कुल 25,859 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026 के तहत भेषजिक (Pharmacist) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के परिणाम देखने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर यूपी भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए कुल 25,859 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं।

प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/ नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट नहीं किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फार्मासिस्ट के कुल 564 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UPSSSC Pharmacist Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों का परिणाम यहां जांच सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंकupsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडों में विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 1,182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, आवेदन डेट

UPSSSC Pharmacist PET Cut Off 2026: कटऑफ अंक जांचें

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पीईटी कटऑफ 2026 जांच सकते हैं:

कैटेगरी कटऑफ

लम्बवत श्रेणी

सामान्य (General)

10.25

अनुसूचित जाति (SC)

10.25

अनुसूचित जनजाति (ST)

02.29

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

10.25

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

10.25

क्षैतिज आरक्षण

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित

01.07

दिव्यांगजन (PwD) – HH

01.86

दिव्यांगजन (PwD) – OA

03.32

दिव्यांगजन (PwD) – अन्य उप-श्रेणियां

उत्कृष्ट खिलाड़ी

07.03

पूर्व सैनिक

उपलब्धता की सीमा तक अभ्यर्थी संबंधित मूल श्रेणी में शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]