UP PGT Result 2026: यूपी पीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, 2253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 10:32 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 9 और 10 मई को आयोजित प्रवक्ता संवर्ग (18 विषयों, 624 पदों) की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 2,253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रवक्ता (PGT) संवर्ग के 18 विषयों का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 2,253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है।
आयोग के उपसचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवक्ता संवर्ग के 18 अलग-अलग विषयों के कुल 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया था। इस व्यापक भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से अब 2,253 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए किया गया है।
UP PGT Result 2026: इन 18 विषयों के नतीजे हुए जारी
आयोग ने जिन 18 विषयों के परिणाम जारी किए हैं, उनमें- भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, कला और हिन्दी विषय शामिल हैं।
UP PGT Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रवक्ता लिखित परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर खोजें।
- यूपी पीजीटी रिजल्ट लिस्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रख लें ।
UP PGT Result 2026: कल जारी होगा इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विषयवार और श्रेणीवार इंटरव्यू की तारीखों का विस्तृत विवरण तथा जरूरी दिशा-निर्देश 3 जून 2026 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को उनके द्वारा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी इंटरव्यू की सूचना भेजी जाएगी।
UP PGT Result 2026: इंटरव्यू लेटर
यूपी पीजीटी में सफल उम्मीदवार अपने तय साक्षात्कार की तारीख से 10 दिन पहले अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल