Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 09:12 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती के 13 मुख्य विषयों की परीक्षा 14 जून को प्रदेश के 67 जिलों में आयोजित की जाएगी। वहीं, कारागार प्रशासन से जुड़े मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान विषयों की परीक्षा 17 जून को दो शिफ्टों में केवल लखनऊ में होगी।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा-2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो अलग-अलग चरणों में विषयों के आधार पर आयोजित होगी।
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवक्ता (जीआईसी) के 13 मुख्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 67 जनपदों में केवल एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न होगी। इनमें हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान के विषय शामिल हैं।
प्रवक्ता भर्ती के अंतर्गत 'कारागार प्रशासन' से संबंधित दो विशेष विषयों की परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल लखनऊ जनपद के केंद्रों पर दो अलग-अलग सत्रों (शिफ्टों) में होगी-
Also read Jharkhand TET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 जून तक बढ़ी
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून से शुरू हो रही है, इसलिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जून के पहले या दूसरे हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर प्रवेश पत्र लाइव कर देगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।
आयोग द्वारा 14 जून को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वैकल्पिक विषय से 80 प्रश्न और सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू रहेगा।