Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 12 अप्रैल 2026 को 8 जिलों में आयोजित हुई उत्पाद सिपाही परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023' के सभी तीनों प्रश्नपत्रों (पेपर-1, पेपर-2 और पेपर-3) की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी कर दी है। यह फाइनल आंसर-की अभ्यर्थियों से ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों की गहन समीक्षा के बाद जारी की गई है।
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके आधार पर अब जल्द ही परीक्षा का परिणाम भी घोषित किए जाने की उम्मीद है।
परीक्षा संपन्न होने के बाद, आयोग ने तीनों पत्रों की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं। तय समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों से मिलीं इन आपत्तियों को आयोग ने विषय विशेषज्ञ समिति के पास भेजा। विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर ही अब यह अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
Also read UKPSC PCS Final Result 2026: उत्तराखंड पीसीएस मेंस, इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी
आयोग के अनुसार, उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 08 प्रमुख जिलों में सफलतापूर्वक किया गया था। इन परीक्षा केंद्रों में रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका जिले शामिल थे।