Trusted Source Image

Jharkhand TET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 जून तक बढ़ी

Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 08:14 PM IST | 3 mins read

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी गई है; साथ ही, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी न होने के कारण फॉर्म न भर पा रहे पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद अपनी सामान्य डिटेल भरकर फॉर्म जमा करने का एक विशेष अवसर दिया जाएगा।

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट एक बार फिर से बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 20 जून तक आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून थी। इसके साथ ही बोर्ड ने तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे पुराने अभ्यर्थियों के लिए भी एक विशेष घोषणा की है।

यह परीक्षा राज्य भर के प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करेगी। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी, और उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार झारखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

JTET 2026: आयु सीमा

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत छूट दी जाएगी। इसका अर्थ यह है कि जेटीईटी के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता के मानदंडों को पूरा करने वाले किसी भी आयु वर्ग के उम्मीदवार जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand TET 2026: पात्रता मानदंड

जेटीईटी परीक्षा को दो स्तरों पर आयोजित किया जाएगा, जिनकी शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैंः

  1. लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed) या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
  2. लेवल-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही B.Ed या D.El.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।

Jharkhand TET 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग
प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 01 से 05)
उच्च प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 06 से 08)
दोनों स्तरों के लिए (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक)
सामान्य वर्ग (General)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
पिछड़ा वर्ग - 1 (BC-I)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
पिछड़ा वर्ग - 2 (BC-II)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये
दिव्यांग (PWD)
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये

मोबाइल और ईमेल न होने से परेशान छात्रों को मिलेगा विशेष मौका

परिषद को सूचना मिली थी कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2024 के लिए पहले आवेदन कर चुके कुछ अभ्यर्थियों के पास वर्तमान में पुराना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं है। इस वजह से उन्हें 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में काफी परेशानी हो रही थी और उन्होंने अन्य विकल्प देने का अनुरोध किया था।

Also read Punjab and Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड

सामान्य विवरण भरकर जमा कर सकेंगे फॉर्म

अभ्यर्थियों के इस अनुरोध पर गंभीरता से विचार करने के बाद परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की सामान्य तिथि समाप्त होने के बाद विशेष रूप से एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। इस निर्धारित विशेष अवधि के दौरान अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपनी सामान्य विवरणी अंकित करके अपना परीक्षा आवेदन आवेदन भर सकेंगे। इस विशेष अवसर से संबंधित विस्तृत सूचना और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया जल्द ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications