UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड 3 संशोधित शेड्यूल जारी, 4 - 5 नवंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | November 1, 2025 | 03:34 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है, और सभी चरण - पंजीकरण, शुल्क जमा करना, विकल्प भरना, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरे किए जाने चाहिए।
नई दिल्ली : महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपा नीट यूजी 2025 राउंड 3 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक तीसरे राउंड का सीट आवंटन अब 4 नवंबर से 5 नवंबर तक घोषित किया जाएगा।
इससे पूर्व में जारी शेड्यूल के मुताबिक राउंड 3 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी होने वाला था, लेकिन फिर उसे किन्हीं कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया था।
यूपी नीट यूजी राउंड 3 के लिए सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा आवंटित संस्थान में प्रवेश लेने की तिथि 5 नवंबर से 8 नवंबर तक फिर 10 नवंबर 2025 तक है।
UP NEET UG Counselling 2025: संशोधित शेड्यूल
मेडिकल काउंसलिंग समिति (एमसीसी), नई दिल्ली द्वारा नीट यूजी पाठ्यक्रम के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सरकारी/निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों/संस्थानों/मेडिकल विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस/बीडीएस) में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तीसरे दौर का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है-
|
काउंसलिंग विवरण
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
|
4 नवंबर 2025 अथवा 5 नवंबर 2025
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
|
5 नवंबर 2025 से 8 नवंबर 2025 तक तथा 10 नवंबर 2025
|
Uttar Pradesh NEET Counselling Fees: काउंसलिंग शुल्क
|
काउंसलिंग विवरण
|
काउंसलिंग शुल्क
|
|---|---|
|
सरकारी मेडिकल/डेंटल पाठ्यक्रमों में सीटों के लिए
|
₹30,000
|
|
निजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीटों के लिए
|
₹2,00,000
|
|
निजी डेंटल पाठ्यक्रमों में सीटों के लिए
|
₹1,00,000
|
UP NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- नीट एडमिट कार्ड 2025
- नीट रैंक कार्ड 2025
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड)
- उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- ऑनलाइन पंजीकरण पर्ची
- सुरक्षा राशि के सफल भुगतान की रसीद
UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट काउंसलिंग राउंड
यूपी नीट 2025 काउंसलिंग चार राउंड में होगी। सीटें भरे गए विकल्पों, नीट स्कोर, आरक्षण कारकों आदि के आधार पर आवंटित की जाती हैं। उम्मीदवारों को सीट आवंटन के लिए कॉलेज और पाठ्यक्रम के लिए अपनी पसंद बतानी होगी।
यूपी नीट काउंसलिंग 2025 85% सीटों के आवंटन के लिए आयोजित की जाती है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) शेष 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के आवंटन के लिए नीट 2025 काउंसलिंग आयोजित करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल