UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 2 नवंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read
डीजीएमई ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26-28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस काउंसलिंग शेड्यूल में यूपी के एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में सीट आवंटन और प्रवेश के तीसरे राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए तिथियां और समय-सीमाएं दी गई हैं।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 28 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार इस दौरान रजिस्ट्रेशन शुल्क और सिक्योरिटी मनी का भुगतान कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|
ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि
|
26 अक्टूबर, 2026 (शाम 5 बजे से) से 28 अक्टूबर, 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
|
|
पंजीकरण शुल्क एवं सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि
|
26 अक्टूबर, 2026 (शाम 5 बजे से) से 28 अक्टूबर, 2026 (दोपहर 3 बजे तक)
|
|
मेरिट सूची जारी होने की तिथि
|
28 अक्टूबर, 2026
|
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग (विकल्प भरने) की तिथि
|
28 अक्टूबर, 2026 (शाम 5 बजे से) से 31 अक्टूबर, 2026 (शाम 5 बजे तक)
|
|
सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की तिथि
|
2 नवंबर, 2026
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश प्रक्रिया की तिथियां
|
3 नवंबर, 2026 से 7 नवंबर, 2026
|
UP NEET UG Counselling 2026: जरूरी दस्तावेज
-
पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / पासपोर्ट में से कोई एक)
-
अलॉटमेंट लेटर (Allotment Letter)
-
NEET UG-2026 एडमिट कार्ड
-
NEET UG-2026 स्कोर कार्ड (रिजल्ट)
-
10वीं (हाईस्कूल) की मार्कशीट और प्रमाणपत्र (सनद)
-
12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट और प्रमाणपत्र (सनद)
-
8 पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो जो आवेदन फॉर्म में लगाई थी)
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
UP NEET UG Counselling 2026: ट्यूशन फीस का डिमांड ड्राफ्ट
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में आवंटित हुए कॉलेज की ट्यूशन फीस का डिमांड ड्राफ्ट “Director General Medical Education and Training, Uttar Pradesh Lucknow” के नाम से बनवाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट पर बैंक के दो अधिकारियों के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। डिमांड ड्राफ्ट के पीछे उम्मीदवार को अपनी निम्नलिखित जानकारी लिखनी होगी-
- आवंटित कॉलेज का नाम
- ऑल इंडिया रैंक
- कोर्स का नाम
- काउंसलिंग का राउंड
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- नीट रोल नंबर
अगली खबर
]हिमाचल प्रदेश में मेडिकल पीजी की 320 सीट को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, शिमला, टांडा, हमीरपुर, मंडी, नाहन और चंबा स्थित मेडिकल कॉलेजों को मिली इस मंजूरी का उद्देश्य राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करना और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार