UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, लास्ट डेट 12 अगस्त
Santosh Kumar | August 7, 2026 | 10:20 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 परीक्षा पास करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% स्टेट कोटा सीटों पर एमबीबीसी और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए की जा रही है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डीजीएमई), उत्तर प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
नीट यूजी 2026 परीक्षा पास करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा।
UP NEET UG 2026 Counselling: 12 अगस्त तक जमा करें फीस
उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होगा, क्योंकि काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी इन्हीं पर भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए, उम्मीदवारों को 7 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से 12 अगस्त को शाम 5:00 बजे के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा करनी होगी।
UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग फीस
केवल वे उम्मीदवार ही राउंड 1 की चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रियाओं में भाग लेने के योग्य होंगे जो तय समय-सीमा के भीतर फीस जमा करेंगे। पंजीकरण के लिए 2,000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
चॉइस भरने से पहले सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा करना जरूरी है। तय सिक्योरिटी डिपॉज़िट सरकारी मेडिकल और डेंटल सीटों के लिए ₹30,000, प्राइवेट मेडिकल सीटों के लिए ₹2 लाख और प्राइवेट डेंटल सीटों के लिए ₹1 लाख है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी मदद या जानकारी के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम