UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी राउंड 3 संशोधित मेरिट सूची आज होगी जारी, चॉइस फिलिंग डेट जानें
Saurabh Pandey | October 16, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी राउंड 3 के संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया पूर्ण कर ली हो तथा जिनके मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
नई दिल्ली : कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश आज 16 अक्टूबर को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की संशोधित मेरिट सूची जारी करेगा।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, वे उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in या www.dome.up.gov.in के माध्यम से राज्य मेरिट सूची में अपना नाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी नीट यूजी राउंड 3 के संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया पूर्ण कर ली हो तथा जिनके मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
UP NEET UG Counselling 2025 : राउंड 3 संशोधित शेड्यूल
|
राउंड 3 संशोधित शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि
|
6.10.2025 से 15.10.2025
|
|
पंजीकरण धनराशि एवं सिक्योरिटी मनी जमा करने की तिथि
|
6.10.2025 से 15.10.2025
|
|
संशोधित मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
|
16.10.2025
|
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
|
17.10.2025 (दोपहर 2 बजे) से
|
|
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
|
24.10.2025 (सुबह 11 बजे) तक
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
|
27.10.2025 से 1.11.2025 तक
|
UP NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग प्रक्रिया
यूपी नीट यूजी राउंड 3 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, DMET संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और निर्धारित समय के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूपी नीट 2025 काउंसलिंग चार राउंड में होगी। सीटें भरे गए विकल्पों, नीट स्कोर, आरक्षण कारकों आदि के आधार पर आवंटित की जाती हैं। उम्मीदवारों को सीट आवंटन के लिए कॉलेज और पाठ्यक्रम के लिए अपनी पसंद बतानी होगी।
UP NEET UG Counselling 2025: राज्य कोटा सीटें
यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग 85% सीटों के आवंटन के लिए आयोजित की जाती है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) शेष 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के आवंटन के लिए नीट 2025 काउंसलिंग आयोजित कती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल