UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 मेरिट सूची, चॉइस फिलिंग कल होगी शुरू, सीट आवंटन
Saurabh Pandey | September 18, 2025 | 04:04 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
डीजीएमई यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की मेरिट सूची कल यानी 19 सितंबर को जारी की जाएगी
UP NEET UG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 19 सितंबर 2025 शाम 5 बजे से शुरू होगी, जबकि विकल्प भरने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है।
UP NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन का परिणाम पहले 19 सितंबर को जारी होने वाला था, लेकिन अब यह 24 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि 25 सितंबर से 27 सितंबर, 29 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025 तक है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की 85% सीटों और निजी कॉलेजों की 100% सीटों पर प्रवेश के लिए नीट काउंसलिंग आयोजित की जाती है।
UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि
|
10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक)
|
|
पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि
|
10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (दोपहर 2 बजे तक)
|
|
मेरिट सूची घोषित होने की तिथि
|
19 सितंबर 2025
|
|
ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि
|
19 सितंबर (शाम 5 बजे) से 23 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक)
|
|
आवंटन परिणाम घोषित होने की तिथि
|
24 सितंबर 2025
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड एवं प्रवेश की तिथि
|
25 सितंबर से 27 सितंबर 2025
29 सितंबर से 30 सितंबर 2025
3 अक्टूबर 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल