Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी के लिए सीटें अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और राज्य कोटा के माध्यम से वितरित की जाती हैं, जहां 85% सीटें राज्य सरकार के लिए और 15% सीटें एआईक्यू के लिए आरक्षित हैं। एमपी नीट यूजी के लिए काउंसलिंग कई चरणों में होती है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) द्वारा एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए शेष रिक्तियों का प्रकाशन 16 सितंबर 2025 को किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए संशोधित मेरिट सूची और योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन भी 16 सितंबर को जारी होगा।
नीट यूजी के लिए सीटें अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और राज्य कोटा के माध्यम से वितरित की जाती हैं, जहां 85% सीटें राज्य सरकार के लिए और 15% सीटें एआईक्यू के लिए आरक्षित हैं। एमपी नीट यूजी के लिए काउंसलिंग कई चरणों में होती है।
एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया सीटों के आवंटन के लिए कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इन चरणों में शामिल हैं-
काउंसलिंग कार्यक्रम | अवधि |
---|---|
रिक्त सीटों की सूची का प्रकाशन | 16 सितंबर 2025 |
संशोधित मेरिट सूची एवं दूसरे चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन | 16 सितंबर 2025 |
दूसरे चरण के लिए नई चॉइस फिलिंग एवं चॉइस लॉकिंग (उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य जो दूसरे चरण में भाग लेना चाहते हैं, जिसमें पहले चरण में प्रवेश ले चुके वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है) | 17 सितंबर से 20 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम | 22 सितंबर 2025 |
दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश के लिए संबंधित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्टिंग | 23 सितंबर से 29 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक) |
दूसरे चरण में प्रवेशित अभ्यर्थियों तथा पहले चरण में प्रवेशित अपग्रेडेशन विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों द्वारा मॉप-अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन की विलिंगनेस | 23 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा/प्रवेश रद्दीकरण | 23 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक) |
श्रेणी | न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटाइल | कटऑफ स्कोर |
---|---|---|
सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 50वां परसेंटाइल | 686 - 144 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 40वां परसेंटाइल | 143 - 113 |
अनुसूचित जाति | 40वां परसेंटाइल | 143 - 113 |
अनुसूचित जनजाति | 40वां परसेंटाइल | 143 - 113 |
सामान्य / EWS - दिव्यांग (PwBD) | 45वां प्रतिशतमान | 143 - 127 |
ओबीसी - दिव्यांग (PwD) | 40वां प्रतिशतमान | 126 - 113 |
एससी - दिव्यांग (PwD) | 40वां प्रतिशतमान | 126 - 113 |
एसटी - दिव्यांग (PwD) | 40वा प्रतिशतमान | 126 - 113 |