UP NEET PG Counselling 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग तिथि और दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर, 2026 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से यूपी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। यूपी नीट पीजी राउंड-1 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर, 2026 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
UP NEET PG 2026 Round 1 Allotment Result: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी नीट पीजी राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीजी काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- इसे जांचे, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
यूपी नीट पीजी रैंक लिस्ट, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, उपलब्ध सीटों और आरक्षण नियमों के आधार पर यूपी नीट पीजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 तैयार किया जाता है। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट नहीं मिली है, वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के हिसाब से अगले काउंसलिंग चरण में शामिल हो सकते हैं।
UP NEET PG Counselling 2026 Round 1: आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज में प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट पीजी सीट अलॉटमेंट लेटर
- नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड
- नीट पीजी 2026 रिजल्ट
- कक्षा 10 सर्टिफिकेट
- एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट
- अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) आदि।
राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों जैसे एमडी, एमएस और डीएनबी में प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग 2026 में भाग ले सकते हैं। नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का आयोजन राउंड-1, 2, 3 एवं एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]JSSC JFWCE 2024: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा का संताली पेपर रद्द, पुनः परीक्षा तिथि जल्द
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत संताली भाषा के कैंडिडेट को परीक्षाफल में शामिल होने के लिए संताली भाषा की पुनर्परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार