UP Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 01:03 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी लेखपाल एग्जाम 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी लेखपाल 2025 मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।
UPSSSC Lekhpal Exam 2025: लॉगिन क्रेडेंशियल
यूपीएसएसएससी लेखपाल एग्जाम 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट यूपी लेखपाल प्रवेश पत्र में अपने परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल के पदों को भरा जाएगा।
Also read UPSC IFS Mains Final Result 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस फाइनल रिजल्ट जारी, 148 अभ्यर्थी चयनित
UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी लेखपाल हाल टिकट 2026 जांचें व प्रिंटआउट लें।
UPSSSC Lekhpal Exam Pattern 2026: यूपी लेखपाल एग्जाम पैटर्न
यूपीएसएसएससी लेखपाल एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
यूपी लेखपाल प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूड से 65 प्रश्न, कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से 15 प्रश्न और यूपी जीके एंड राज्य-विशिष्ट से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’