Trusted Source Image

JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट कक्षा 11 के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | May 11, 2026 | 03:41 PM IST | 1 min read

जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 कक्षा 11वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जेएनवी एलईएसटी 2026 कक्षा 11वीं परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेएनवी एलईएसटी 2026 कक्षा 11वीं परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय सिमिति (NVS) ने लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) कक्षा 11वीं का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। 7 फरवरी को आयोजित लेटरल एंट्री चयन परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से अपना जेएनवी एलईएसटी कक्षा 11 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 कक्षा 11वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों और संबंधित जिले में जेएनवी की सीटों की उपलब्धता पर आधारित है।

JNV Class 11 Selection Test Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेएनवी कक्षा 11 सिलेक्शन टेस्ट 2026 का रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘NVS Class XI Lateral Entry Selection Result 2026’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर जेएनवी एलईएसटी कक्षा 11 रिजल्ट 2026 प्रदर्शित होगा।
  • छात्र अपना स्कोर जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकालें।

Also readJNVST Class 9th Result 2026: जेएनवी कक्षा 9वीं का रिजल्ट navodaya.gov.in पर जारी

जेएनवीएसटी स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, कैटेगरी, जेंडर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, जिला एवं राज्य कोड और पात्रता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2026 में शुरू होगी।

JNV Lateral Entry Selection Test 2026 Class 11 Result: आवश्यक दस्तावेज

चयन के बाद छात्रों को विद्यालय में प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र।
  • चरित्र प्रमाण पत्र।
  • मूल फोटो पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (आदि)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications