UP Home Guard Exam Date 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा तिथि uppbpb.gov.in पर घोषित, पूरा शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | December 22, 2025 | 11:15 PM IST | 1 min read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्डस स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
यूपीपीआरपीबी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 60/2025/1780/पन्चानबे 2025-08 प्रकीर्ण / 2012 दिनांक 03-11-2025 द्वारा होमगार्डस स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट-2025 के अनुक्रम में लिखित परीक्षा दिनांक 25-04-2026 (शनिवार), दिनांक 26-04-2026 (रविवार) एवं दिनांक 27-04-2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए करीब 25.30 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2025 अप्रैल 2026 महीने में जारी किया जाएगा।
आधकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे नवीनतम महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहें। यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधित सभी सूचना/ निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।
UP Home Guard Exam Kab Hoga: एग्जाम शेड्यूल
नीचे सारणी में यूपी होमगार्ड परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | एनरोलमेंट का नाम | लिखित परीक्षा तिथियां |
|---|---|---|
| 1 | उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 |
25 अप्रैल, 2026
26 अप्रैल, 2026 27 अप्रैल, 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच