Trusted Source Image

UPSC CMS Exam Result 2025: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 812 अभ्यर्थी चयनित

Abhay Pratap Singh | December 22, 2025 | 10:30 PM IST | 1 min read

यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 की मार्कशीट रिजल्ट पब्लिश होने की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 दिसंबर को संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2025 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीएससी द्वारा सीएमएस परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा (भाग-1) 20 जुलाई को और पर्सनॉलिटी टेस्ट (भाग-2) अक्टूबर से दिसंबर, 2025 तक आयोजित किया गया था।

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में कुल 812 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग ने श्रेणी 1 के पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 363 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जबकि श्रेणी 2 की रिक्ति पदों को भरने के लिए 449 कैंडिडेट का चयन किया गया है।

Also readUPSC ESE Main Result 2025: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 458 अभ्यर्थियों का चयन

यूपीएससी सीएमएसई 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का आवंटन उनकी प्राप्त रैंक और उनके द्वारा व्यक्त की गई सेवा वरीयता के अनुसार किया गया है।

आयोग ने कहा कि, “यदि प्रोविजनल उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर आयोग द्वारा मांगे गए मूल दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

UPSC CMS Exam 2025 Final Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन पर विजिट करें।
  • सीएमएस एग्जाम 2025 फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications