UP News: परीक्षाओं में हो 100% उपस्थिति, ‘बैक पेपर’ परीक्षा लेना बंद करें विश्वविद्यालय, आनंदीबेन पटेल ने कहा
Press Trust of India | November 14, 2025 | 10:16 AM IST | 1 min read
राज्यपाल ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया।
बरेली: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार (13 नवंबर) को कहा कि विश्वविद्यालय ‘बैक पेपर’ परीक्षा लेना बंद करें और परीक्षाओं में विद्यार्थियों की 100 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगे कहा कि आज छात्राएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं जो खुशी की बात है, लेकिन छात्र क्यों पिछड़ रहे हैं इसके क्या कारण हैं यह जानना होगा और इसमें सुधार लाने के प्रयास करने होंगे।
उन्होंने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की स्थापना की विश्वविद्यालय की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, "जीवन स्वयं निरंतर सीखने की एक यात्रा है। सपने वो नहीं होते जो हमें सोने नहीं देते, बल्कि सपने वह हैं जो हमें नींद ही नहीं आने देते हैं।"
राज्यपाल ने मेधावियों से कहा कि खुद आगे बढ़ने के साथ देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। राज्यपाल ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया।
आनंदीबेन पटेल ने उन्हें बधाई दी और दिल्ली बम विस्फोट पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य शिक्षित लोगों ने दिया। पटेल ने कहा कि सीखना एक प्रक्रिया है और हमें ज्ञान का उपयोग समाज की भलाई के लिए करना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल