UP News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को ‘क्यूएस’ रैंकिंग में सफलता पर दी बधाई
Press Trust of India | November 5, 2025 | 05:37 PM IST | 1 min read
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) को क्यूएस एशिया रैंकिंग में 781–790 तथा दक्षिण एशिया रैंकिंग में 244वां स्थान मिला है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों को विश्व-प्रतिष्ठित क्यूएस (क्यूएस) रैंकिंग प्रणाली में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय को एशिया रैंकिंग में 1001–1100वां स्थान मिला है।
एक सरकारी बयान के अनुसार, इस वर्ष जारी क्यूएस रैंकिंग में प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों ने एशिया और दक्षिण एशिया श्रेणी में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय को क्यूएस एशिया रैंकिंग में 781–790 तथा दक्षिण एशिया रैंकिंग में 244वां स्थान मिला है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ और बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ को एशिया रैंकिंग में 801–850 तथा दक्षिण एशिया रैंकिंग में 254वां स्थान प्राप्त हुआ। झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, रुहेलखंड के महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय और कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय को एशिया रैंकिंग में 901–950 तथा दक्षिण एशिया रैंकिंग में 297वां स्थान मिला।
गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय को एशिया रैंकिंग में 1001–1100 और दक्षिण एशिया रैंकिंग में 330वां स्थान मिला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को एशिया रैंकिंग में 1201–1300 और दक्षिण एशिया रैंकिंग में 397वां स्थान प्राप्त हुआ। कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी उपलब्धि हासिल की है।
Uttar Pradesh Universities Ranking: यह सफलता गर्व का विषय है
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, शोधकर्ताओं, अधिकारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक परिश्रम, शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान प्रतिबद्धता, और नवाचारोन्मुख दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह सफलता पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी