UP GNM Counselling 2026: यूपी जीएनएम काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन जारी, शुल्क, राउंड वाइज शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | June 22, 2026 | 02:54 PM IST | 2 mins read

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा यूपी जीएनएम 2026 काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। यूनिवर्सिटी द्वारा राउंड-1, राउंड-2 और मॉप-अप राउंड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश के लिए केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जीएनएम (GNM) 3-वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (UPGET 2026) पास करने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 21 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 25 जून तक अपनी पसंद भरकर जमा कर सकते हैं।

UP GNM Counseling 2026: फीस का विवरण

यूपी जीएनएम काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुल 1500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसमें 500 रुपये काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क और 1000 रुपये काउंसलिंग सिक्योरिटी शुल्क शामिल है। सीट आवंटित होने के बाद, सीट पक्की करने के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपये सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार काउंसलिंग तीन चरणों (राउंड-1, राउंड-2 और मॉप-अप राउंड) में आयोजित की जाएगी।

UP GNM Counseling 2026: राउंड 1 शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग प्रक्रिया
ऑनलाइन काउंसलिंग एवं चॉइस फिलिंग रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ
21 जून, 2026 (रविवार)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
25 जून, 2026 (बृहस्पतिवार) - रात 11:59 बजे तक
सीट आवंटन की घोषणा
27 जून, 2026 (शनिवार)
कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया
28 जून, 2026 (रविवार) से 03 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) तक
कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
03 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) - सायं 6:00 बजे तक

UP GNM Counseling 2026: राउंड 2 शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
तिथि और समय
ऑनलाइन काउंसलिंग एवं चॉइस फिलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू
06 जुलाई, 2026 (सोमवार)
ऑनलाइन काउंसलिंग एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि
10 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) - रात 11:59 बजे तक
सीट आवंटन अंतिम की घोषणा
13 जुलाई, 2026 (सोमवार)
कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया
14 जुलाई, 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई, 2026 (सोमवार) तक
कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
20 जुलाई, 2026 (सोमवार) - सायं 6:00 बजे तक

Also read BPSC 70th CCE Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे ने किया टॉप

मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
तिथि और समय
मॉप-अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
22 जुलाई, 2026 (बुधवार)
राउंड 1 और 2 की आवंटित सीट से ऑनलाइन परित्याग (Resignation) प्रारम्भ
23 जुलाई, 2026 (बृहस्पतिवार) - अपराह्न 1:00 बजे से
ऑनलाइन परित्याग (Resignation) की अन्तिम तिथि
25 जुलाई, 2026 (शनिवार) - सायं 6:00 बजे तक
मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग प्रारम्भ
26 जुलाई, 2026 (रविवार)
मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि
29 जुलाई, 2026 (बुधवार) - रात 11:59 बजे तक
मॉप-अप राउंड सीट आवंटन की घोषणा
01 अगस्त, 2026 (शनिवार)
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रवेश
02 अगस्त, 2026 (रविवार) से 06 अगस्त, 2026 (बृहस्पतिवार) तक
कॉलेज में रिपोर्टिंग की अन्तिम तिथि
06 अगस्त, 2026 (बृहस्पतिवार) - सायं 6:00 बजे तक

नए शैक्षणिक सत्र की 1 अगस्त से

यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश के लिए केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही पात्र होंगे । नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अगस्त, 2026 से की जाएगी । किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उम्मीदवार एबीवीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर दिशा-निर्देश देख सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9889383770 पर संपर्क कर सकते हैं

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]