UP DElED 2024: यूपी डीएलएड स्टेट रैंक updeled.gov.in पर जारी; सीट अलॉटमेंट फीस लिंक एक्टिव
Abhay Pratap Singh | December 26, 2024 | 05:01 PM IST | 2 mins read
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2024 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) स्टेट रैंक 2024 जारी कर दी गई है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov पर जाकर UP DElED 2024 स्टेट रैंक की जांच कर सकते हैं। वहीं, आज यानी 26 दिसंबर को शाम 5 बजे सीट अलॉटमेंट फीस लिंक भी एक्टिव कर दी गई है।
प्राधिकरण ने संस्थान चयन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने की समय-सीमा भी बताई है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक https://updeled.gov.in/Knowrank/rank.aspx का उपयोग करके यूपी डीएलएड मेरिट रैंक की जांच कर सकते हैं। यूपी डीएलएड मेरिट रैंक 2024 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
शुल्क भुगतान और संस्थान का चयन -
संस्थान चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 1 से 2,40,000 रैंक वाले उम्मीदवारों को 26 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच 5,000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। प्रशिक्षण संस्थानों के चयन के लिए विकल्प भरने की विंडो 30 दिसंबर को खुलेगी और उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए अपने विकल्पों को ऑनलाइन अंतिम रूप देना होगा और लॉक करना होगा।
संस्थान आवंटन चरण -
संस्थान आवंटन का कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाता है:
- चरण 1 (रैंक 1-20,000): आवेदन 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक आवेदन खुले रहेंगे, आवंटन परिणाम 3 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
- चरण 2 (रैंक 20,001 से 1,00,000): आवेदन 3 जनवरी से 8 जनवरी के बीच स्वीकार किया जाएंगे, रिजल्ट 9 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
- चरण 3 (रैंक 1,00,001 और 2,40,000): आवेदन विंडो 9 से 14 जनवरी तक ओपन रहेगी और परिणाम 15 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
UP DElED 2024 Merit List: कैसे स्टेट रैंक जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2024 की जांच कर सकते हैं:
- यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध डीएलएड एडमिशन टैब पर क्लिक करें।
- अब Know Your State Rank टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, रैंक लाॅगिन पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्टेट रैंक स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी