UP CNET Answer Key 2026: यूपी बीएससी नर्सिंग आंसर-की पीडीएफ जारी, ऑब्जेक्शन विंडो abvmucet26.co.in पर ओपन
Santosh Kumar | June 9, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार अब आंसर शीट से मिलान करके स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आंसर की में सभी सेट के सवालों के सही जवाब दिए गए हैं।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश ने यूपी सीएनईटी 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब 6 जून को हुए बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आपत्तियों के लिए विंडो भी खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 दिन का समय है।
उम्मीदवार अब आंसर शीट से मिलान करके स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आंसर की में सभी सेट के सवालों के सही जवाब दिए गए हैं। एबीवीएमयू ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल एक दिन का समय दिया है।
UP BSc Nursing Answer Key 2026: आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी बीएससी नर्सिंग आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक पोर्टल abvmucet26.co.in पर जाएं।
- लॉगिन करें, फिर आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
- यदि इसमें विसंगति दिखती है तो आपत्ति दर्ज करें।
UP CNET Answer Key 2026: यूपी सीएनईटी रिजल्ट कब आएगा?
परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और नर्सिंग एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल शामिल थे। यह परीक्षा सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और दूसरे नर्सिंग कोर्स के लिए आयोजित की जाती है।
प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का समाधान करने के बाद फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से एबीवीएमयू पोर्टल देखते रहें।
यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट एबीवीएमयू, उत्तर प्रदेश द्वारा जून के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाएंगे। सीएनईटी 2026 के स्कोर का उपयोग करके, एक संयुक्त मेरिट सूची और एक श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल