Santosh Kumar | June 9, 2026 | 10:22 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।

नई दिल्ली: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा, कल दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी कर सकती है। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बीएसटीसी फाइनल आंसर-की पीडीएफ पहले ही जारी कर दी गई है।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी 10 जून को नतीजे जारी करेगी; मंत्री मदन दिलावर यूनिवर्सिटी के जयपुर रीजनल सेंटर पर नतीजों की घोषणा करेंगे, जबकि वाइस-चांसलर प्रो. बी.एल. वर्मा परीक्षा और नतीजों से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।
राज्य के 41 जिलों में 1,774 केंद्रों पर कुल 4,97,178 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की फाइनल आंसर की देख सकते हैं।
बीएसटीसी प्री डीएलएड मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। रिजल्ट घोषणा के तुरंत बाद वीएमओयू काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा।
राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे। राजस्थान बीएसटीसी कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, सीटों की संख्या और अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।