UP News: बलिया में फर्जी नियुक्ति पत्रों के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में 2 स्वास्थ्य कर्मियों पर मामला दर्ज
Press Trust of India | September 30, 2025 | 04:47 PM IST | 1 min read
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में विसंगतियां उस वक्त सामने आईं जब विभाग के पोर्टल पर एक समान ‘नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि’ वाले कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की पुष्टि हुई।
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक फार्मासिस्ट समेत दो स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फेफना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. बाबूलाल मंडल की शिकायत पर फार्मासिस्ट राम प्रताप सिंह के खिलाफ सोमवार देर रात फेफना थाने में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर सीएचसी में नियुक्ति हासिल करने का मामला दर्ज किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में विसंगतियां उस वक्त सामने आईं जब विभाग के पोर्टल पर एक समान ‘नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि’ वाले कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की पुष्टि हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के बाद महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) ने 20 सितंबर को बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सूचित किया कि फार्मासिस्ट राम प्रताप सिंह का नियुक्ति पत्र जाली है।
Also read UP PGT 2025 Exam Postponed: यूपी पीजीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से फिर स्थगित, नई तिथियां जल्द
उन्होंने बताया कि महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि इसी नाम से असली फार्मासिस्ट वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन नियुक्त किया गया था और वह मिर्जापुर जिले का रहने वाला है।
ऐसे ही एक अन्य मामले में बैरिया थाने की पुलिस ने मुरली छपरा सीएचसी की प्रभारी डॉक्टर देवनीति की शिकायत पर सीएचसी जयप्रकाश नगर के डाक सहायक सुधीर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
उन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाने का आरोप लगाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 2016 से कार्यरत दोनों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार