UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी, लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | April 17, 2025 | 10:40 PM IST | 5 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपनी मार्कशीट के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि अप्रैल के अंत तक यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UP Board Class 10th 12th Result: टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार की तरफ से कैश प्राइज और लैपटॉप इनाम के तौर पर दिया जाएगा। टॉप करने वाले छात्रों को कैश प्राइज भी दी जाएगी। फिलहाल, 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
UP Board Class 10th 12th Result: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, result.upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब UP Board High School Result 2025 या UP Board Intermediate School Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर डालें और फिर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
April 17, 2025 | 10:40 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परिणाम 2025 उत्तीर्ण मानदंड
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
April 17, 2025 | 10:01 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की संभावित तिथि
UPMSP परिणाम 2025 कल यानी 18 अप्रैल को दोपहर में घोषित होने की संभावना है।
April 17, 2025 | 09:29 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 2025 मार्कशीट
ऑनलाइन यूपी बोर्ड परिणाम 2025 कक्षा 10, 12 प्रोविजनल है। परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र छात्र संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
April 17, 2025 | 08:55 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
- https://results.upmsp.edu.in
- https://upmsp.edu.in
- https://upresults.nic.in
April 17, 2025 | 07:52 PM IST
UP Board Result 2025 Live: UPMSP हेल्पलाइन नंबर
यूपी बोर्ड 2025 परिणामों के बारे में किसी भी तरह के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं:
- 1800-180-5310
- 1800-180-5312
- 1800-180-6607
- 1800-180-6608
April 17, 2025 | 07:32 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/ यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- UPMSP परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणआम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
April 17, 2025 | 07:00 PM IST
upmsp result 2025 date: पिछले वर्षों की रिजल्ट डेट
- व र्ष 2024 - 20 अप्रैल 2024
- वर्ष 2023 - 25 अप्रैल 2023
- वर्ष 2022 - 18 जून 2022
- वर्ष 2021 - 31 जुलाई 2021
- वर्ष 2020 - 27 जून 2020
April 17, 2025 | 06:50 PM IST
up board exam result 2025 :मार्कशीट डिटेल्स
- रिजल्ट का स्टेटस
- रोल नंबर
- थ्योरी परीक्षा प्राप्तांक
- माता का नाम
- डिवीजन
- कुल अंक
- कुल प्राप्तांक
April 17, 2025 | 06:24 PM IST
up board ka result kab aaega 2025: प्रत्येक विषय का वेटेज
यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में प्रत्येक विषय का वेटेज 100 अंकों का होता है, जिसमें 70 अंक थ्योरी और 30 अंक संबंधित स्कूल द्वारा प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवंटित किए जाते हैं।
April 17, 2025 | 05:59 PM IST
up board result 2025 kab aayega: कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कॉपियों को चेक करने के लिए 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
April 17, 2025 | 05:36 PM IST
UP Board Result 2025 Live: मार्कशीट पर होगा बारकोड
इस वर्ष से मार्कशीट पर यूपी बोर्ड ने बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। इस बार कोई भी व्यक्ति कोड को स्कैन करके मार्कशीट की प्रमाणिकता की जांच कर सकता है।
April 17, 2025 | 05:09 PM IST
up board 2025 result kab aayega: बोर्ड परीक्षा के आंकड़े
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,94,620 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कक्षा 10वीं के लिए 29,47,311 और कक्षा 12वीं के लिए 25,47,309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को लगाया गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर 3.50 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
April 17, 2025 | 04:35 PM IST
up board result 2025: इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
यूपीएमएसपी ने 50,601 परीक्षकों और 5,471 उप प्रधान परीक्षकों को इंटरमीडिएट के छात्रों की 1,33,71,607 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का काम सौंपा था।
April 17, 2025 | 04:00 PM IST
upmsp.edu.in 2025: रिजल्ट वेबसाइट्स
- upmsp.edu.in,
- upresults.nic.in,
- results.gov.in,
- upmspresults.up.nic.in.
April 17, 2025 | 03:22 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.4 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05 दर्ज किया गया।
April 17, 2025 | 02:56 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
यूपीएमएसपी आधिकारिक तौर पर परिणाम की तिथि और समय की पुष्टि करेगा। इसके बाद यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2025 upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर घोषित होगा।
April 17, 2025 | 02:46 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्र अपने परिणाम (up board result date) जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
April 17, 2025 | 02:21 PM IST
up board result kab aaega: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी
यूपीएमएसपी ने 15 दिनों में 2,96,93,855 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पूरे राज्य में 1,34,723 परीक्षकों को तैनात किया था। इनमें से 84,122 परीक्षकों और 8,473 उप प्रधान परीक्षकों को हाईस्कूल के छात्रों की 1,63,22,248 लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
April 17, 2025 | 01:56 PM IST
Board Exam Result Date 2025: पिछले 5 वर्षों में कब-कब जारी हुआ था रिजल्ट
- 2024 में - 20 अप्रैल 2024
- 2023 में - 25 अप्रैल 2023
- 2022 में - 18 जून 2022
- 2021 में - 31 जुलाई 2021
- 2020 में - 27 जून 2020
April 17, 2025 | 01:21 PM IST
UP Board Class 10th, 12th Result: पिछले वर्ष का पास प्रतिशत
वर्ष 2024 में कुल 89.55% छात्र हाईस्कूल परीक्षा पास हुए थे, जबकि 82.60% छात्र 12वीं की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। जबकि वर्ष 2023 में 89.78% छात्रों ने हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा पास की थी, जबकि 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी।
April 17, 2025 | 12:51 PM IST
up board result kab aaega 2025: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स
पिछले वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के टॉप किया था। दूसरे स्थान पर विशु चौधरी (97.60%) और काजल सिंह (97.60%) रहे, जिन्होंने समान अंक प्राप्त किए।
April 17, 2025 | 12:30 PM IST
up board result 2025 class 12 date check: पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होते हैं। किसी एक या दो विषय में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स को उस विषय की दोबारा परीक्षा देनी होगी, जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स न प्राप्त करने पर छात्रों को फेल करार दिया जाएगा।
April 17, 2025 | 12:08 PM IST
UP Board Class 10th 12th Result: साइबर ठगी से बचने की सलाह
यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को साइबर ठगी से बचने की सलाह दी है। जैसे पिछले दिनों परिणाम जारी होने की फर्जी तारीख की अफवाह फैली थी, इस बार साइबर ठग छात्रों को फेल से पास कराने का लालच देकर उनसे पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बोर्ड ने बचने की सलाह दी है। इस तरह के किसी फोन कॉल्स या मेसेजेज को नजरअंदाज करने और इसकी सूचना अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को देने को कहा गया है।
April 17, 2025 | 11:30 AM IST
UP Board Class 10th 12th Result: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, result.upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब UP Board High School Result 2025 या UP Board Intermediate School Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर डालें और फिर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
April 17, 2025 | 11:00 AM IST
UP Board Class 10th 12th Result: टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार की तरफ से कैश प्राइज और लैपटॉप इनाम के तौर पर दिया जाएगा। टॉप करने वाले छात्रों को कैश प्राइज भी दी जाएगी। फिलहाल, 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
April 17, 2025 | 11:00 AM IST
UP Board Result 2025 Live: रिजल्ट वेबसाइट्स
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
April 17, 2025 | 10:59 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द
उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि अप्रैल के अंत तक यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें