UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 3 लाख से अधिक छात्र रहे अनुपस्थित, जेल में बनाए गए 8 केंद्र
Abhay Pratap Singh | February 22, 2024 | 08:01 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली के पेपर में नकल करते पकड़े गए 7 परीक्षार्थियों और 1 केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आज यानी 22 फरवरी से आयोजन शुरू कर दिया गया है। बोर्ड एग्जाम के पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 3,33,541 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। वहीं, जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों के लिए 8 जेल केंद्रों में परीक्षा आयोजित कराई गई।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड द्वारा पहले दिन की परीक्षा वॉइस रिकॉर्डर व सीसीटीबी कैमरे की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई।
प्रथम पाली में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हिंदी व प्रारंभिक हिंदी तथा द्वितीय पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली पाली में सैन्य विज्ञान तथा दूसरी पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी विषय का पेपर कराया गया।
हाईस्कूल की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 5 परीक्षार्थी पकड़े गए, जिनमें 4 बालक व 1 बालिका शामिल है। वहीं, प्रथम पाली की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 7 परीक्षार्थियों और 1 केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 29,43,786 छात्रों में से 2,03,299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 24,67,715 विद्यार्थियों में से 1,30,242 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल नहीं हुए।
राजधानी लखनऊ में स्थित विद्या समीक्षा केंद्र भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर एग्जाम सेंटर्स की मॉनिटरिंग कराई गई। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज और परिषद के पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रश्नपत्र सुरक्षा के मद्देनजर कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाकर स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हुई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार