UP Board Exam 2026 Live: यूपी बोर्ड 12वीं हिंदी की परीक्षा शुरू; कक्षा 10वीं हिंदी क्वेश्चन पेपर, आंसर की जान
Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने कहा कि यदि कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए या परीक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा और उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 18 फरवरी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी गई है। पहले दिन हिंदी विषय का पेपर कक्षा 10 के लिए सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ सत्यापन के लिए पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षार्थियों की किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 12 मार्च, 2026 तक चलेंगी।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने पंजीकरण किया है, जिसमें 10वीं के 27,50,945 विद्यार्थी (लड़के 14,38,682 व लड़कियां 3,12,263) और 12वीं के 24,79,352 स्टूडेंट (लड़के 13,03,012 व लड़कियां 11,76,340) शामिल हैं। दोनों कक्षाओं में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या अधिक है।
Also read UP Board New Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं राज्य भर में बनाए गए 8,033 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय का पेपर समाप्त होने के बाद, विद्यार्थी प्रश्नपत्र विश्लेषण और उत्तर कुंजी सहित मेमोरी-बेस्ड प्रश्नों का उपयोग करके अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन की निगरानी के लिए यूपीएमएसपी, प्रयागराज ने एक राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह निगरानी सुविधा लखनऊ के 18 पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में स्थापित की गई है।
UP Board Class 12th Exam Day Instructions 2026: परीक्षा दिवस निर्देश
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना आवश्यक है।
- परीक्षा कक्ष के अंदर केवल आवश्यक स्टेशनरी नीले या काले रंग के बॉलपॉइंट पेन, पेंसिल, इरेजर और एक पारदर्शी ज्यामिति बॉक्स ले जाने की अनुमति है।
- परीक्षा परिसर के अंदर अध्ययन सामग्री, नोटबुक, कागज के टुकड़े और खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा के दौरान अन्य परीक्षार्थियों से स्टेशनरी का आदान-प्रदान या उधार लेना अनुमत नहीं है।
February 18, 2026 | 03:54 PM IST
up board exam date 2026 12: पिछले साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की टॉपर
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में यश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा।
February 18, 2026 | 02:49 PM IST
UPMSP Board Exam 2026: राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन की निगरानी के लिए यूपीएमएसपी, प्रयागराज ने एक राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
February 18, 2026 | 02:18 PM IST
up board exam 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा शुरू
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी की परीक्षा शुरू हो गयी ह है। यह परीक्षा 5:15 पे समाप्त होगी
February 18, 2026 | 01:52 PM IST
my up board admit card: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड
छात्र अपने संबंधित स्कूल से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुहर के साथ प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
February 18, 2026 | 12:42 PM IST
Uttar Pradesh Board: 15 मिनट का अतिरिक्त समय
छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है, जिसमें से 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए आरक्षित हैं।
February 18, 2026 | 12:30 PM IST
up board exam time
February 18, 2026 | 12:04 PM IST
up board model paper 2026 class 12 pdf download hindi - यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी प्रश्न पत्र
यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी विषय की परीक्षा समाप्त हो गयी। कुछ देर में हिंदी का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जायेगा ।
February 18, 2026 | 11:39 AM IST
UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा का समय
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 हिंदी विषय के लिए कुछ समय बाद समाप्त हो जाएगी। कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
February 18, 2026 | 11:36 AM IST
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी विषय के लिए दो पालियों में कराई जा रही है।
February 18, 2026 | 11:07 AM IST
up board exam date 2026: यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा आज यानी 18 फरवरी से शुरू है और 12 मार्च, 2026 को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
February 18, 2026 | 11:07 AM IST
UP Board Exam 2026 Live: आवश्यक दस्तावेज
- यूपी बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026
- पहचान पत्र
- स्टेशनरी सामग्री
- नीला व काला बॉल प्वाइंट पेंन।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें