UP Board 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं के रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की विंडो ओपन, 30 नवंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 07:15 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए 20 से 30 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। संबंधित प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन कर निर्धारित तिथि तक छात्र-छात्राओं के विवरण को संशोधित कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने की समय सीमा घोषित कर दी गई है। बोर्ड के संज्ञान में यह बात आई है कि विद्यालय स्तर से छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण गलत अपलोड कर दिए गए हैं, जिसके निराकरण के लिए ऑनलाइन संशोधन विंडो खोली गई है।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण विवरण में सुधार के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in को 20 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सक्रिय रखा जाएगा।
इन विवरणों में कर सकेंगे सुधार
इस निर्धारित अवधि के दौरान विद्यार्थियों के विषय या वर्ग, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी), जाति, जन्मतिथि और फोटो में संशोधन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कक्षा 11वीं के पंजीकरण में हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को सुधारने तथा नियमानुसार छात्र-छात्राओं के विवरण को डिलीट या रिस्टोर करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
Also read 5th Kaushal Deekshant Samaroh: पीएम मोदी कल आईटीआई के 52 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित करेंगे
विद्यालय प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की इन त्रुटियों को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा वेबसाइट पर लॉगिन कर समय रहते संशोधित या अपडेट कराया जाना अनिवार्य है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि 30 नवंबर की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन के लिए कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र