UP Board Practical Exam 2024: यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू
Saurabh Pandey | March 12, 2024 | 03:22 PM IST | 3 mins read
यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 25 जनवरी से 1 फरवरी तक कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की गई थी। इनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के स्कूल शामिल थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 और 14 मार्च को आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की तरफ से 25 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित प्रैक्टिकल परीक्षा में जो अभ्यर्थी छूट गए थे, उनके लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
हालांकि यूपी बोर्ड की तरफ से ऐसे छात्रों के लिए 16 फरवरी को भी प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन अभी भी कई जिलों में छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा देने से रह गए हैं। बोर्ड की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखकर छूटे हुए परीक्षार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 और 14 मार्च को आयोजित कराई जाएंगी।
UP Board Practical Exam 2024 pdf दो चरणों में हुई थीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित कीं। इनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों सहित विभिन्न जिलों के स्कूलों ने 25 जनवरी से 1 फरवरी तक कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं आयोजित कीं। इस बीच कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर के स्कूलों में वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, मेरठ और मुरादाबाद जिलों ने 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कीं।
UP Board Practical Exam 2024 Result यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 9 मार्च को संपन्न हो चुकी हैं। बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीख भी घोषित कर दी गई है। दोनों ही परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 16 मार्च से शुरू होगा और 31 मार्च को 13 दिन के भीतर समाप्त हो जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है।
बोर्ड की तरफ से परीक्षा का पूरा विवरण जारी किया गया है। बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परीक्षा के समापन से संबंधित एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें बताया गया है कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल पूरा कराया गया है।
Also read UP Board Practical Exam 2024: यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 और 14 मार्च को होंगी
UP Board Practical Exam 2024 Date 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 55,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,47,097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक होली के त्योहार पर 24 से 26 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बंद रहेगा। इस वर्ष 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 2947311 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 परीक्षार्थी कुल मिलाकर 55,25,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 131 एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 13 मिश्रित मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य संपन्न होगा।
UP Board Practical Exam 2024 pdf Download 260 केंद्रों पर मूल्यांकन
इस प्रकार निर्धारित किए गए कुल 260 मूल्यांकन केंद्रों में से 83 राजकीय तथा 117 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकम केंद्र बनाया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम