UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम upmsp.edu.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज यानी 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2025 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट में रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषय, थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, पूर्णांक, परिणाम की स्थिति (पास या फेल) और डिवीजन जैसे विवरण दिए गए हैं।
यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश में क्लास 10th और 12th की बोर्ड परीक्षा में कुल 54.37 लाख छात्र शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूपी बोर्ड परिणाम 2025 के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर सूची सहित अन्य विवरण भी साझा किया है। यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। एक या दो विषय में फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
इस साल, यूपीएमएसपी ने कदाचार को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और एसटीएफ की निगरानी में यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2025 आयोजित की। अधिक जानकारी के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Board Exam Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- UPMSP कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए रोल नंबर व अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं/12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र