UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट इन 4 तरीकों से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 02:41 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड आज यानी 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) आज शाम 4 बजे लगभग 52 लाख छात्रों के लिए यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in या upresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर, उमंग और एसएमएस जैसे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 26.02 लाख और इंटरमीडिएट परीक्षा में 24.91 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। इसके बाद, 18 मार्च से 4 अप्रैल तक 15 दिनों में 254 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया गया।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल परीक्षार्थी इन चार तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
upmsp result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड करें।
UMANG ऐप पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं।
- अब "यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) या इंटरमीडिएट परिणाम" के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आपकी ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव कर लें।
SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें?
- कक्षा 12 के अपने अंक प्राप्त करने के लिए - अपना रोल नंबर UP12 टाइप करें और 56263 पर भेजें।
- कक्षा 10 के अपने अंक प्राप्त करने के लिए - अपना रोल नंबर UP10 टाइप करें और 56263 पर भेजें।
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में results.digilocker.gov.in लिंक खोलें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको "Board Results" सेक्शन दिखाई देगा।
- वहां सूची में से "Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education (UP Board)" को चुनें।
- अब आपको अपनी कक्षा और वर्ष का चयन करना होगा।
- कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) या 12वीं (इंटरमीडिएट) का चयन करें।
- अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं के अनुसार निम्नलिखित विवरण भरें- (कक्षा 10वीं के लिए- रोल नंबर और अपनी जन्म तिथि या कक्षा 12वीं के लिए- रोल नंबर और माता का नाम।)
- विवरण भरने के बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
- यदि आप अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो "Access DigiLocker Now" विकल्प पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा