UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट कब जारी होगा; डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 8, 2025 | 08:55 AM IST | 2 mins read
यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10th, 12th परीक्षा 2025 में शामिल हुए 51 लाख से अधिक छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड की ओर अप्रैल महीने में ही यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 2025 और यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2025 घोषित किया जाएगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 के लिए 1,63,22,248 उत्तरपुस्तिकाओं का और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 1,33,71,607 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा 22 से 25 अप्रैल के बीच की जाएगी। हालांकि, अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिछले साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में छात्रों का पास प्रतिशत 89.55% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था।
यूपी बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
UP Board 10th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र आसानी से यूपी बोर्ड 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे:
- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें
- यूपी बोर्ड कक्षा 10th/ 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी