UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 मार्च तक बढ़ी, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 10, 2025 | 08:13 AM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जईई के लिए विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 मार्च तक थी।
नई दिल्ली : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी यूपी बीएड जईई 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास एक अवसर है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से UP BEd JEE 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यूपी बीएड जईई के लिए विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 मार्च तक थी।
UP BEd JEE 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस, सोशल साइंस या ह्यूमैनिटी जैसे क्षेत्रों में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। मैथ या साइंस में बीई/बीटेक (इंजीनियरिंग) या किसी समकक्ष योग्यता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।
एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवार जिन्होंने किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है, या गणित या विज्ञान में स्पेशलाइजेशन के साथ बीई या बीटेक की डिग्री या कोई अन्य समकक्ष योग्यता रखते हैं, वे भी परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
UP BEd JEE 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अकाउंट में लॉगिन करें।
- यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
UP BEd JEE 2025: एडमिट कार्ड डेट
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपी बीएड जेईई 2025 एडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके UP BEd JEE 2025 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
UP BEd JEE 2025: परीक्षा तिथि
यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की जानी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा वाले दिन साथ लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग