UP BEd JEE 2024: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, बिना विलंब शुल्क 30 अप्रैल तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 8, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1400 रुपये जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने राज्य में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई 2024) के लिए आवेदन तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के विस्तारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से उत्तर प्रदेश बीएड जेईई 2024 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ आवेदन करने के लिए 7 मई तक का समय दिया है। जो भी उम्मीदवार 30 अप्रैल के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा उसे आवेदन शुल्क के साथ विलंब शुल्क भी देना होगा। शैक्षणिक वर्ष 2024-26 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) द्वारा बाद में जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले घोषित होगा।
UP BEd JEE 2024: आवेदन शुल्क
यूपी बीएड जेईई के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा।
वहीं, UP BEd JEE 2024 के लिए देर से आवेदन करने पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
UP BEd Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर में विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/मानविकी में न्यूनतम 50% अंक रखने वाले या गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ बीई या बी.टेक में कम से कम 55% अंक रखने वाले या समकक्ष उम्मीदवार यूपी बीएड के लिए पात्र हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री वाले पिछड़े वर्ग के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
- दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को स्नातक में न्यूनतम पात्रता में 5% अंकों की छूट मिलेगी।
UP BEd JEE 2024: आवेदन प्रक्रिया
UP BEd JEE 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर UP BEd JEE 2024 पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज खुलेगा, इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’