UP Ayush UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी स्ट्रे राउंड 3 दस्तावेज सत्यापन शुरू, डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जानें
Saurabh Pandey | December 8, 2025 | 01:07 PM IST | 1 min read
राजकीय एवं निजी क्षेत्र के आयुष कालेजों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 की काउंसलिंग द्वारा आवंटित सीट पर अभ्यर्थी को प्रवेश प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से अभिलेखों के सत्यापन के लिए नोडल सेंटर पर उपस्थित होना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश आयुष काउंसलिंग की तरफ से यूपी आयुष यूजी स्ट्रे राउंड 3 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे अपने दस्तावेजों के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हो सकते हैं।
राजकीय एवं निजी क्षेत्र के आयुष कालेजों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 की काउंसलिंग द्वारा आवंटित सीट पर अभ्यर्थी को प्रवेश प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से अभिलेखों के सत्यापन के लिए नोडल सेंटर पर उपस्थित होना होगा। AACCC-2025 द्वारा घोषित अयोग्य अभ्यर्थी यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग-2025 की प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।
UP Ayush UG Counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन तिथि
|
दस्तावेज सत्यापन तिथि |
समय
|
NEET रैंक / पात्रता
|
|---|---|---|
|
08.12.2025
|
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
|
ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम काउंसलिंग की वेबसाइट पर प्रदर्शित स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 की अंतरिम सूची में है
|
UP Ayush UG Counselling 2025: दस्तावेजों की सूची
- नीट यूजी 2025 का प्रवेशपत्र।
- नीट यूजी 2025 का स्कोर कार्ड।
- हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा का प्रवेश पत्र
- हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा का अंकपत्र ।
- हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा का प्रमाण-पत्र।
- इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा का प्रवेश पत्र (यदि उपलब्ध हो)।
- इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा का अंकपत्र।
- इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा का प्रमाण-पत्र।
- सामान्य निवास प्रमाण-पत्र / मूल निवास प्रमाण-पत्र जो यूपी सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो (यदि लागू हो)।
UP Ayush UG Counselling 2025: सीट आवंटन जारी
आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों के लिए यूपी आयुष काउंसलिंग 2025 ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्राधिकरण ने यूपी आयुष काउंसलिंग 2025 स्ट्रे राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है।
अगली खबर
]MP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 12 दिसंबर तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
7 दिसंबर को घोषित इन नतीजों में राज्य कोटे के तहत एमडी, एमएस और डिप्लोमा कोर्स के लिए सीटें अलॉट की गई हैं। डीएमई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों को 12 दिसंबर तक अपने अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल