UP Ayush UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, 25 नवंबर को आवंटन
Saurabh Pandey | November 21, 2025 | 04:22 PM IST | 2 mins read
यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, 85% राज्य कोटे के लिए आयोजित की जा रही है। नीट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए यूपी आयुष आवेदन पत्र 2025 भरना आवश्यक है। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, नीट स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश ने यूपी आयुष यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 के लिए पंजीकरण 21 नवंबर से शरू हो चुका है। उम्मीदवार 22 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट upayushcounseling.upsdc.gov.in के माध्यम से स्ट्रे राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, 85% राज्य कोटे के लिए आयोजित की जा रही है। नीट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए यूपी आयुष आवेदन पत्र 2025 भरना आवश्यक है। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, नीट स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है।
UP Ayush UG Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
यूपी आयुष 2025 काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी नीट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। यूपी आयुष काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क सभी छात्रों के लिए 2000 रुपये है और यह वापस नहीं किया जाएगा।
यूपी आयुष यूजी के पहले, दूसरे तथा तीसरे राउंड में जिन अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया हो, लेकिन उन्हें कोई सीट आवंटित नही हुई हो, यदि ऐसे अभ्यर्थी स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराते हुए 1,000 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क अलग से देना होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 में जिन अभ्यर्थियों ने 1,000 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कर पंजीकरण कराया है, उन्हें स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 में दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नही है।
UP Ayush UG Counselling 2025: स्ट्रे राउंड 2 शेड्यूल
|
कार्यक्रम
|
तिथि / समय
|
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज़ अपलोड करने की तिथि
|
21 नवंबर 2025 दोपहर 1 बजे से 22 नवंबर 2025
|
|
सिक्योरिटी मनी जमा करने की तिथि
|
21 नवंबर 2025 दोपहर 1 बजे से 22 नवंबर 2025
|
|
ऑनलाइन दस्तावेज़ों का सत्यापन
|
22 नवंबर से 23 नवंबर 2025
|
|
पंजीकृत अभ्यर्थियों की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि
|
24 नवंबर 2025
|
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग एवं सीट लॉक करने की तिथि
|
24 नवंबर (मेरिट सूची जारी होने के बाद) से 25 नवंबर 2025
|
|
अंतरिम सीट आवंटन सूची जारी होने की तिथि
|
25 नवंबर 2025 शाम 6 बजे तक
|
|
नोडल सेंटर पर मूल दस्तावेज़ों का सत्यापन
|
27 नवंबर 2025 (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक)
|
|
सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं आवंटित संस्था में प्रवेश की अंतिम तिथि
|
27 नवंबर से 28 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक
|
UP Ayush UG Counselling 2025: फिजिकल वेरिफिकेशन
यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए नोडल सेंटर राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, हैनीमेन चौराहा, विराज खंड-1, गोमती नगर, लखनऊ है।
अगली खबर
]Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार नीट राउंड 1, 2 आवेदन, चॉइस फिलिंग 21 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 और 2 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के संबंध में अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार