UP Assistant Professor BEd Exam Postponed 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में
Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 10:51 PM IST | 2 mins read
आयोग के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत सहायक आचार्य बीएड 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड 2026 लिखित परीक्षा 19 अगस्त के लिए निर्धारित की गई थी। परीक्षा की नई तिथि के संबंध में आधिकारिक सूचना बाद में जारी की जाएगी।
आयोग के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह दूसरी बार है जब यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड 2026 परीक्षा स्थगित की गई है। पहले यह परीक्षा 28 जुलाई को होने वाली थी, जिसे आवेदन तिथि विस्तार के चलते स्थगित किया गया था।
नोटिस में कहा गया कि, “आयोग द्वारा सहायक आचार्य बीएड के 107 पदों की लिखित परीक्षा 19 अगस्त 2026 को प्रस्तावित थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका संख्या-10478/ 2026 लंबित होने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर बीएस लिखित परीक्षा 2026 यूपीईएसएससी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार स्थगित की जाती है।”
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती 2026 लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक प्रोफेसर बीएड के कुल 107 रिक्त पदों को भरा जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड परीक्षा 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूपीईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।।
UP Assistant Professor BEd Exam 2026 Postponed: नोटिस जांचें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड 2026 एग्जाम के संबंध में जारी नवीनतम सूचना जांच सकते हैं:
- यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- ‘सहायक आचार्य लिखित परीक्षा - स्थगित’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में नवीनतम सूचना वाला पीडीएफ ओपन होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम