Union Bank of India Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 17 सितंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | August 29, 2024 | 11:15 AM IST | 2 mins read
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 01 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रति माह 15,000 रुपये मिलेगा। अप्रेंटिस पद पर चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के अलावा किसी अन्य भत्ते या लाभ नहीं मिलेंगे।
नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 तक है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 01 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रति माह 15,000 रुपये मिलेगा। अप्रेंटिस पद पर चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के अलावा किसी अन्य भत्ते या लाभ नहीं मिलेंगे।
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2024: रिक्तियां
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के तहत 500 रिक्तियों को भरा जाना है। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के बाद ऑनलाइन परीक्षा में किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में 4 खंड होते हैं, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होते हैं।
Union Bank of India Recruitment 2024: आयुसीमा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये+ जीएसटी (944 रुपये) के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी (696 रुपये) के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी (472 रुपये) के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Union Bank of India Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक के अलावा उम्मीदवार को क्षेत्रीय (स्थानीय) भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) में निपुण होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का प्रूफ देते हुए अपनी 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
Also read UKPCS PCS Pre Result 2024: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परिणाम और कट-ऑफ psc.uk.gov.in पर जारी
Union Bank of India Recruitment 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट्स-एंगेजमेंट ऑफ अप्रेंटिस अंडर अप्रेंटिस एक्ट, 1961 लिंक पर जाएं।
- इसके बाद एप्लिकेशन टैब पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम