UKSSSC: उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 08:00 PM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी ने उत्तराखंड सहायक बोरिंग टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन में भाग लेंगे।
नई दिल्ली :
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर, कैमरामैन, टेक्निकल असिस्टेंट (इतिहास) और कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 17 और 18 नवंबर 2026 को रायपुर, देहरादून स्थित आयोग कार्यालय में सुबह 9:30 बजे से आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी तिथियों के अनुसार, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन पद की सूची के सीरियल नंबर 1 से 24 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को की जाएगी।
वहीं 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को सहायक बोरिंग तकनीशियन (सीरियल नंबर 25 से 39) के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर (1 से 2), कैमरामैन (1 से 2), टेक्निकल असिस्टेंट हिस्ट्री (1 से 2) और कंप्यूटर प्रोग्रामर (1 से 2) के चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा।
UKSSSC Document Verification: बायोमेट्रिक अटेंडेंस
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में दी गई शैक्षणिक योग्यताओं, आयु, स्थायी निवास और आरक्षण से संबंधित मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो-दो अलग-अलग स्वप्रमाणित प्रतियां और 6 लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाने होंगे। सरकारी या अर्ध-सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को अपने नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा।
UKSSSC Document Verification: अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
अभ्यर्थियों के नाम या माता-पिता के नाम में किसी भी भिन्नता की स्थिति में मूल शपथ पत्र साथ लाना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा और सत्यापन के लिए कोई अन्य अतिरिक्त समय या तिथि नहीं दी जाएगी। आयोग परिसर में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार