UKSSSC Exam 2026 Postponed: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर परीक्षा 23 अगस्त को नहीं होगी, नई तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | August 14, 2026 | 02:42 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी द्वारा प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने के चलते जूनियर असिस्टेंट एंड स्टेनोग्राफर परीक्षा स्थगित की गई है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 अगस्त को जारी नोटिस में बताया कि विज्ञापन संख्या 78/2026 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/ वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 23 अगस्त, 2026 के लिए निर्धारित थी।
यूकेएसएसएससी के अनुसार, प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा भी 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की जा रही है, जिस कारण उन अभ्यर्थियों द्वारा दोनों परीक्षाओं में भाग लेना संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग द्वारा भी परीक्षा तिथि व परीक्षा तिथि से पूर्व के दिवसों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा, “अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा 23 अगस्त, 2026 को होने वाली जाने वाली कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/ वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) की लिखित परीक्षा स्थगित की जाती है।”
यूकेएसएसएससी परीक्षा की नवीनतम संशोधित तिथि जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी करेगा। सभी अभ्यर्थियों से नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 22 जून से 6 जुलाई, 2026 तक आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 398 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के 230 एवं कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) के 29 पद शामिल हैं। इसके अलावा, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के 128 और आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट एंड स्टेनोग्राफर 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। रिटन एग्जाम में 140 अंकों के जनरल नॉलेज और जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग भी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई