UKSSSC Patwari PST Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी पटवारी-लेखपाल पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, एडवाइजरी जांचें
अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार की शक्तिवर्धक दवाओं, ड्रग्स व अनावश्यक ड्रिंक इत्यादि का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या-70/2025 के अंतर्गत पटवारी और लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित चरण शारीरिक मानक परीक्षण (PST)/ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी पटवारी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
उत्तराखंड पटवारी लेखपाल पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक, ई-मेल आदि माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे। यूकेएसएसएससी पटवारी फिजिकल टेस्ट 2026 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हॉल टिकट अनिवार्य दस्तावेज है।
आयोग द्वारा शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा 6 अगस्त और 7 अगस्त, 2026 को ‘राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य थानों रोड से एप्रोच रोड़’ पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:00 बजे पहुंचना अनिवार्य है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 119 पद और राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल) के 61 पद भरे जाएंगे।
UKSSSC Patwari-Lekhpal PST Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://spe.ukssscrecruitment.in/UKSSSC_PAGES/DownloadAdmitCard.aspx पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- उत्तराखंड पटवारी फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Also readUKSSSC LT Grade Teacher DV 2026 Postpone: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन स्थगित
UKSSSC Patwari-Lekhpal PST 2026: एडवाइजरी
अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना प्रतिबंधित है। उम्मीदवार यहां यूकेएसएसएससी लेखपाल फिजिकल टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सलाह दी गई है:
- अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़ 07 किमी/3.5 किमी) में प्रतिभाग करने से पहले दौड़ का पर्याप्त अभ्यास कर लें।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़ 07 किमी/3.5 किमी) से पहले रात को आराम कर लें व पर्याप्त नींद लें।
- अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले भारी/ तेलीय भोजन न करें।
- अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे यह सुनिश्चित कर लें कि दौड़ के दिन पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं तथा दौड़ के पूर्व वार्म-अप एवं स्ट्रेचिंग कर लें।साथ ही, परीक्षा स्थल पर तैनात विशेषज्ञों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों को अच्छी तरह सुन लें व निर्देशों का पालन करें।
- अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार की शक्तिवर्धक दवाओं, ड्रग्स व अनावश्यक ड्रिंक इत्यादि का सेवन न करें।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सीने आदि में दर्द होने पर अभ्यर्थी जबरदस्ती न दौड़े व दौड़ के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर इस संबंध में तुरंत परीक्षण स्थल पर तैनात चिकित्सकों से संपर्क करें।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिन अभ्यर्थी परीक्षण स्थल पर समय पर पहुंचें व दौड़ने के लिए उपयुक्त जूते और हल्के कपड़े पहन कर ही दौड़ें।
- दौड़ के समापन होने पर अभ्यर्थी अचानक रुकने से बचें बल्कि 10 मिनट टहलें जिससे कि रक्त का प्रवाह सामान्य हो सके।