Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 10:26 AM IST | 2 mins read
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 का आयोजन एनएलयू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम और एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने आज से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in पर जाकर 3 अगस्त से क्लैट 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Important Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: CLAT Committee Report | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms | 100+Percentage Ques.
CLAT 2027: 10 Must Have Skills | PYQ's with Solutions | 10 Big Myths | English Vocabulary Words
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July
आवेदक कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% और एससी/एसटी के लिए 40% अंक) पास हो। 2027 में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले विद्यार्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। हालांकि, दाखिले के समय निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
क्लैट पीजी 2027 - कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 या 5 साल की एलएलबी डिग्री (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और एससी/एसटी के लिए 45% अंक) होनी चाहिए। एलएलबी प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
Also readDU CSAS UG Seat Allotment Result 2026: डीयू सीएसएएस यूजी अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
क्लैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग है। पेपर में 120 अंकों के लिए 120 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्लैट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल कैंडिडेट को 4000 रुपये और अन्य को 3500 रुपये देने होंगे। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 का आयोजन एनएलयू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम और एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार क्लैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: