Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 09:27 AM IST | 2 mins read
बिहार ऑफिस अटेंडेंट अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का नाम रोल नंबर और रोल नंबर उपलब्ध है।

नई दिल्ली: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSB) ने विज्ञापन संख्या-02/2022 के अंतर्गत कार्यालय परिचारी (Office Attendant) भर्ती के लिए अंतिम परीक्षाफल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
बिहार ऑफिसर अटेंडेंट अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। बीपीएससी ऑफिसर अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और मेरिट क्रमांक सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
बिहार ऑफिस अटेंडेट भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों को भरा गया है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 99 कैंडिडेट, एससी के 65, एसटी के 2, ईबीसी के 40, पिछड़ा वर्ग महिला के 8 और ईडब्ल्यूएस के 24 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बिहार ओए फाइनल रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं:
बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट मुख्य परीक्षा 2022 में उपस्थित अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके जांच सकते हैं।
बिहार ऑफिस अटेंडेंट 2022 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार कट ऑफ अंक एवं रैंक नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | कैटेगरी | कटऑफ अंक | कटऑफ रैंक |
|---|---|---|---|
1 | अनारक्षित (UR) | 80.75 | 72 |
2 | अनारक्षित (महिला) | 77.90 | 173 |
3 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 78.85 | 121 |
4 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) | 71.25 | 440 |
5 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 77.90 | 156 |
6 | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) | 70.30 | 470 |
7 | अनुसूचित जाति (SC) | 71.25 | 423 |
8 | अनुसूचित जाति (महिला) | 63.65 | 649 |
9 | अनुसूचित जनजाति (ST) | 76.00 | 239 |
10 | अनुसूचित जनजाति (महिला) | 62.70 | 654 |
11 | पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC) | 73.15 | 345 |
12 | दिव्यांग (DD) | 57.95 | 706 |
13 | दिव्यांग (MD/MUD) | 47.50 | 737 |
14 | दिव्यांग (VI) | 68.40 | 513 |
15 | दिव्यांग (OH) | 74.10 | 318 |
16 | स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित | 60.80 | 688 |