Trusted Source Image

JCECE Agriculture Result 2026: झारखंड कृषि संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 01:41 PM IST | 1 min read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने कृषि प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने कृषि एवं अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

परिषद द्वारा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। छात्र होमपेज पर बने रिजल्ट कॉलम में जाकर परीक्षा का नाम चुनकर दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत 14 अगस्त 2026 से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए परिषद ने 27 जुलाई 2026 को ही उत्तर कुंजी जारी कर दी थी और 29 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक छात्रों से आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की राय लेने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड की गई थी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर छात्रों का परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।

रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट कॉलम विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब मेन्यू से परीक्षा का नाम 'Agriculture Entrance Examination - 2026' चुनें।
  4. अपना रोल नंबर/आवेदन संख्या दर्ज करें और निर्देशानुसार रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Also read RSSB Ayush Officer Final Result 2026: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

काउंसलिंग विवरण जल्द

परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और तिथियों की जानकारी परिषद द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications