Saurabh Pandey | August 13, 2026 | 02:43 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी ने आयुष ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयुष ऑफिसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अब फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है।
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को पीडीएफ में अपना रोल नंबर, नाम, अभिभावक का नाम और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से चेक करना चाहिए।
राजस्थान आयुष ऑफिसर लिखित परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 दिसंबर, 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद 28 जनवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद परिणामों की घोषणा 10 अप्रैल, 2026 और फाइनल आंसर-की 25 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1522 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 1327 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए और 195 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं।