UKPSC Superintendent Answer Key 2025: यूकेपीएससी सुपरिंटेंडेंट आंसर की जारी, 8 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी सुपरिंटेंडेंट आंसर की 2025 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी सभी सेटों (सीरीज- ए, बी, सी एवं डी) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी सुपरिंटेंडेंट आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को उत्तराखंड सुपरिंटेंडेट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर 2 अप्रैल से चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन के अलावा ईमेल, डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यूकेपीएससी अधीक्षिका उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से उम्मीदवार संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यूकेपीएससी सुपरिंटेंडेंट आंसर की 2025 ऑब्जेक्शन विंडो 2 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी। निर्धारित तिथि व समय के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति व आपत्ति शुल्क पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।” उत्तराखंड अधीक्षिका 2025 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी।
दिशानिर्देशों के अनुसार, आपत्ति शुल्क जमा किए बिना ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा होने के बाद आपत्ति में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा और नए प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करने की अनुमति भी नहीं होगी।
यूकेपीएससी सुपरिंटेंडेंट आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद उत्तराखंड सुपरिंटेंडेंट अंतिम उत्तर कुंजी 2025 और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/answerkey पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UKPSC Superintendent Provisional Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार उत्तराखंड अधीक्षिका उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- डायरेक्ट आपत्ति लिंक https://pscuk.net.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सुपरिंटेंडेंट - ऑब्जेक्शन’ पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और दस्तावेज अपलो करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार