Trusted Source Image

UPSSSC JE Civil 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट का परिणाम जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read

यूपी जूनियर इंजीनियर सिविल 2024 मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) मुख्य लिखित परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मई, 2026 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) मुख्य लिखित परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मई, 2026 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर सिविल 2024 मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी जेई (सिविल) मुख्य लिखित परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मई, 2026 को किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4612 {(3739 (सामान्य चयन) +873 (विशेष चयन)} जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद भरे जाएंगे। कुल रिक्तियों में से सबसे अधिक सामान्य कैटेगरी के 1761 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 368, ओबीसी के 1514, एससी व एसटी के क्रमशः 924 व 45 पद हैं।

यूपी जेई सिविल मुख्य परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

Also readUPSSSC Steno Final Answer Key: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की 2023 और 2024 परीक्षा के लिए जारी

आयोग ने कहा कि, पीईटी-2023 स्कोर में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड (Normalised) स्कोर में शून्य या ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट नहीं किया गया है। 26,205 अभ्यर्थियों का परिणाम मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए अनुमोदित किया गया है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी परिणाम से संबंधित लिंक पर जाकर लॉगिन विंडो में विवरण अंकित करके अपना परिणाम देख सकते हैं।”

Shortlisted Candidates Result for JE Civil Main Exam 2024: मुख्य परीक्षा के लिए चयनित कैंडिडेट

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी जूनियर इंजीनियर सिविल मुख्य परीक्षा 2024 के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Important Announcement’ पर क्लिक करें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और मुख्य परीक्षा हेतु अपना परिणाम जानें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications